भिलाई. स्कंदआश्रम में स्कन्दषष्ठी रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन कि शुरूवात गौ पूजन से हुई. तत्पश्चात श्री महागणपति, श्री हरिद्रा गणपती होम हुआ. इससे कार्यक्षेत्र के विघ्न हट जाते हैं और व्यापार की संभावनावों में वृद्धि के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है. तत्पश्चात नवग्रहदोष निवृति, मन की शांति अंतरदशा मुक्ति, ऋण विमोचन तथा कारावास में राहत के लिए हवन किया गया. दोपहर में अपमृत्यु दोष निवृति तथा सभी पुरानी बीमारियों से राहत और मृत्युभय निवृति हेतु हवन सम्पन्न हुआ.












