भिलाई। पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता के प्रचार प्रसार करने हेतु स्वरूपानंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने एक अनूठी पहल की. सेक्टर -10 दुर्गा पंडाल में अलग-अलग थीम पर आधारित रंगोली बनाई. इनका मुख्य आकर्षण पोषक तत्वों से भरपूर छत्तीसगढ़ी थाली तथा हमें पोषित करती भारत-भूमि. इन सुंदर रंगोलीयों को स्वयंसेवी नेहा राय, पल्लवी ठाकुर, एल अनन्या, सेजल चंद्राकर तथा याशी चंद्राकर ने प्रस्तुत किया.












