भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक 65 वर्षीय महिला के दोनों घुटनों की सर्जरी एक ही सिटिंग में कर दी गई. मुम्बई निवासी इस महिला को पिछले कई वर्षों से ऑस्टियोआर्थराइटिस की तकलीफ थी. उनके घुटनों के जोड़ अकड़ चुके थे जिससे जीवन की गुणवत्ता काफी कम हो गई थी. हाइटेक के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही. सर्जरी के तीसरे दिन महिला वाकर की सहायता से चल पा रही है.












