जशपुर नगर. अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की जान यहां जिला अस्पताल की टीम ने बचा ली. मरीज को भयंकर पेट दर्द था. उसे खून की उलटियां भी हो रही थीं. घर वाले पिछले काफी समय से उसका झाड़फूंक करवा रहे थे पर दर्द ठीक ही नहीं हो रहा था. बुखार और कमजोरी से इधर मरीज की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी. जांच करने पर पता चला कि उसके आमाशय में एक छेद हो गया है. आपरेशन कर आमाशय की मरम्मत कर दी गई. अब मरीज की हालत ठीक है.












