दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आहार एवं पोषण संबंधी अंर्तमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता में मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, गुरूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक, डाॅ. आरपी अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों तथा एनएसएस ईकाई के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों हेतु एक विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थीं.












