अपराधों के पैटर्न पर अंतरराष्ट्रीय शोध बताते हैं कि प्यार के मौसम में सर्वाधिक अपराध होते हैं. इन दिनों में युवा जमकर पार्टी करते हैं और वहीं पर जघन्य अपराधों के बीज पड़ जाते हैं. शोध के निष्कर्ष पर विवाद हो सकता है पर इधर छत्तीसगढ़ से लेकर देश भर से रेप और मर्डर की खबरें आने लगी हैं. छत्तीसगढ़ के भिलाई की बेटी 24 वर्षीय प्रियंका का सड़ रह शव उसके बायफ्रेंड की कार से बरामद हुआ. दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी ने गुस्से में कर दी.












