भिलाई। ईएसआईसी में पंजीकृत मरीजों का इलाज अब हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में भी सकेगा. मरीजों के लिये यह सुविधा कैशलेस होगी. छत्तीसगढ़ कर्मजारी राज्य बीमा सोसायटी (ईएसआईसी) ने हाईटेक हॉस्पिटल को सेकण्डरी ट्रीटमेंट के लिये अनुबंधित किया है. इससे संबंध में ईएसआईसी ने प्रपत्र जारी कर दिया है. इसका लाभ बीमित हितग्राहियों के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को कैशलेस आधा पर प्राप्त होगा.












