भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में पुराने विद्यार्थियों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. महाविद्यालय के सीवी रमन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने पासआउट बैच का स्वागत और सम्मान किया. मौके पर एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य डैनियल तमिल सेलवन, हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के नर्सिंग सुपरवाइजर श्री बलिराम, वाइस प्रिंसिपल सिजी थॉमस एवं सहा. प्राध्यापक दीपक रंजन दास मंचासीन थे.












