भिलाई। एमजे कालेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने शिवनाथ और खारून नदी के संगम पर स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर की साफ सफाई की. इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान श्रीराम एवं माता सीता ने अपने वनवास काल के दौरान काफी समय इन्हीं नदियों के तट पर विहार किया था. यहां एक मंदिर संगम के बीच में भी था जो अब नष्ट हो गया है. पानी कम होने पर ही उसके अवशेष दिखाई पड़ते हैं.












