भिलाई. एमजे कालेज में आज छत्तीसगढ़ी भाखा दिवस का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने इसमें छत्तीसगढ़ी मुहावरों, लोकोक्तियों और दोहों की बौछार कर दी. फार्मेसी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के आरंभ में छत्तीसगढ़ राज गीत “अरपा पैरी के धार” का गायन किया गया. दैनन्दिन जीवन में छत्तीसगढ़ी के अधिकाधिक उपयोग का संकल्प लिया गया.












