भिलाई। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पर एमजे कालेज में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली गई. इस अवसर पर एकता और अखण्डता दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसे महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने श्वेत रूमाल गिराकर रवाना किया. प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने उपस्थितजनों को शपथ दिलाने के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया.












