Chess CSVTU MJ College

CSVTU chess championship begins in MJ College

भिलाई. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन आज एमजे कालेज में किया गया. इस प्रतियोगिता में बालकों की 16 टीमें तथा बालिकाओं की 8 टीमें भाग ले रही हैं. प्रत्येक टीम में 3 से 5 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. एमजे ग्रुप की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं सीएसवीटीयू के क्रीड़ा समन्वयक डॉ एसआर ठाकुर ने औपचारिक रूप से शतरंज खेलकर इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज किया.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *