दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर पोस्ट ग्रेजुएट स्वशासी महाविद्यालय द्वारा जारी सत्र के लिए खेल कैलेण्डर जारी किया गया है. 19 खेल प्रतियोगिताओं के लिए महाविद्यालयों का चयन कर लिया गया है. 21 सितम्बर से 21 नवम्बर तक ये प्रतियोगिताएं भिलाई दुर्ग के निजी एवं शासकीय महाविद्यालयों में आयोजित किये जाएंगे. एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं एक एवं दो दिसम्बर को होंगी.












