भिलाई। एमजे कालेज में 61वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. इस वर्ष का प्रसंग “भारत-विश्व की फार्मेसी” है. यह दिन फार्मा इंडस्ट्रीय एवं फार्मासिस्टों के महत्व पर केंद्रित है. उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. खोमेंद्र सरवा ने कहा कि फार्मेसी सप्ताह इससे जुड़े लोगों की शक्ति को पहचानने का समय है और लोगों को हेल्थकेयर टीम में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक कराता है.












