राजनांदगांव. कॉन्फ्लुएस कालेज की प्राचार्य डॉ. रचना पांडे के निर्देशन एवं भूतपूर्व छात्र एसोसिएशन के संयोजक प्रो.विजय मानिकपुरी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई. पूर्व विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने अनुभव, विचार एवं स्मृति साझा किया गया. प्रो.विजय मानिकपुरी ने बताया कि NAAC टीम के दौरे के पूर्व महाविद्यालय की तैयारी के लिए आवश्यक चर्चा एवं सहयोग, सहमति के लिए भूतपूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया. अनुभव, विचारों का आदान प्रदान किया गया.












