राजनांदगांव. राष्ट्रीय सेवा योजना कान्फ्लुएन्स कॉलेज द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान के अंतर्गत भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का किया गया. प्राचार्य डॉ.रचना पांडे के निर्देशन एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विजय मानिकपुरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ. आयोजन प्रभारी प्रो.विजय मानिकपुरी ने बताया कि मतदान लोकतंत्र में हमारी जिम्मेदारी और अधिकार दोनों है. अतः पूर्ण सजगता के साथ मतदान करना चाहिए.












