राजनांदगांव. कानफ्लूएंस महाविद्यालय में हमर बेटी हमर मान योजना के अंतर्गत महिला सुरक्षा व जागरूकता से संबंधित परामर्श व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले, महिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर एवं महिला उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा उपस्थित रहीं. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि अभिव्यक्ति ऐप का इस्तेमाल हमको किस प्रकार करना है साथ ही साथ सोशल मीडिया में हो रहे धोखाधड़ी को कैसे रोका जा सकता है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी.












