भिलाई. यह एक विडम्बना ही है कि भारत जैसे-जैसे तरक्की कर रहा है, वैसे-वैसे वह लाइफ स्टाइल डिजीज के जाल में उलझता जा रहा है. बिगड़े खानपान और आरमतलब जीवनशैली के कारण एक तरफ जहां बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ उन्हें मधुमेह जैसी बीमारियां घेर रही हैं. इसके कारण दृष्टि कमजोर हो रही है, लिवर, किडनी, हार्ट डिजीज के मामले बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ के शहरी इलाके भी इसकी चपेट में आने लगे हैं.












