भिलाई-3. राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई डाॅ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 के स्वयं सेवकों ने रैली निकाल कर संविधान दिवस मनाया. महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ रीना मजूमदार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन आजाद भारत को एक संविधान मिला था. 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान कोअपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ.












