दुर्ग. शासकीय डाॅ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा अध्यापन कौशल के अन्तर्गत एक ओर नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं नवाचार के प्रयोग से अध्ययन, अध्यापन मेंउत्साहवर्धक परिणाम मिले हैं. इसी श्रृंखला में कंपनी अधिनियम, निगमित लेखांकन, सांख्यिकीय पर क्रमशः हर्षा शर्मा, रश्मि साहू ने अध्यापन कार्य किया. इसका उभय पक्षों को लाभ मिल रहा है.












