भिलाई। शासकीय डाॅ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई. महाविद्यालय में छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं जन-सामान्य के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.












