रायपुर. राज्य सरकार के अधिग्रहण के बाद भिलाई स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में फिर से मेडिकल की क्लास शुरू होगी. 4 चाल बाद MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने यहां 150 MBBS सीटों की मान्यता दे दी है. इन सीटों में एडमिशन साल 2022-23 के सत्र के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत ही होंगे. इसके साथ ही राज्य में एमबीबीएस की अब कुल 1270 सीटें हो गई हैं. छात्र फिर से यहां अपनी काउंसलिंग करा पाएंगे.












