भिलाई. जगदगुरू शंकराचार्य कॅालेज ऑफ एजूकेशन के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. अतिथि व्याख्याता के रूप में खालसा कॉलेज दुर्ग की प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकडे ने परीक्षण निर्माण विषय पर अपना व्याख्यान दिया. उन्होंने परीक्षण निर्माण की विशेषताएं, पद एवं उपयोगिता को सूक्ष्मता से समझाया गया. महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक जो वर्तमान में अनुसंधान कार्य कर रहे हैं एवं शोध अंतर्गत स्वनिर्मित उपकरण का निर्माण भी कर रहे हैं.












