भिलाई. आम धारणा है कि किडनी का स्टोन घरेलू इलाज से निकल जाता है. कुछ सब्जियों का जूस, कुछ कथित आयुर्वेदिक नुस्खे से लेकर लोग बीयर तक आजमा लेते हैं. पर इन घरेलू नुस्खों और नीम हकीमों की दवाई से कभी-कभी मरीज की जान पर बन आती है. भंडारा, महाराष्ट्र की इस मरीज के साथ भी ऐसा ही हुआ. जब तक मरीज आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंची तब तक उसकी किडनी पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी. अंततः सर्जरी कर बेकार हो चुकी किडनी को निकालना पड़ा.












