दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेड क्राॅस इकाई के तत्वाधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. सरिता सिन्हा का व्याख्यान आयोजित किया गया. उन्होंने विभिन्न स्त्री रोगों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पावर प्वाईन्ट के माध्यम से जानकारी दी. हमें मालूम होना चाहिए कि किन-किन बातों का ध्यान रखने पर हम बड़ी बीमारी से बच सकते है.












