दुर्ग. शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक आदान-प्रदान योजना के अंतर्गत ‘कोपलवाणी’ महाविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थी यहां आकर गतिविधियों से रूबरू हुए. कोपलवाणी मूकबधिर विद्यार्थियों की संस्था है. विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के नृत्य एवं चित्रकला विभाग में जाकर वहाँ पर विद्यार्थियों से मुलाकात की और अकादमिक गतिविधियाँ देखी.












