भिलाई. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं स्वामी विवेकानंद कुष्ठ मुक्त आश्रम के संस्थापक डॉ मिथिलाशरण द्विवेदी की आत्मकथा का आज विमोचन हो गया. उनकी इस इच्छा को उनके बच्चों अशोक, अरुण, अर्चना और आराधना ने पूरा किया. 86 वर्षीय डॉ द्विवेदी इस अवसर पर ऊर्जा से भरपूर नजर आए. अंचल के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार, राजनेता, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी एवं अनन्य सहयोगी इस मौके पर मंचासीन थे.












