दुर्गः भारती विश्वविद्यालय के चंदखुरी कैम्पस में फार्मेसी विभाग के तत्वाधान मे 22 से 29 नवंबर तक राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत विभिन्न क्रीडा प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समापन समारोह पर के मुख्य अतिथि भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं संचालक सुशील चन्द्राकर ने विद्यार्थियों को फार्मेसी एथिक्स के बारे मे मार्गदर्शन किया.












