भिलाई. मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का बेहतर क्रियान्वयन भिलाई निगम क्षेत्र में किया जा रहा है. भिलाई निगम क्षेत्र में नवंबर 2020 से शुरू हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट में अब तक 1756 शिविर लगाए जा चुके है जिसमें 139138 लोग पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले चुके है. शिविर में आने वाले मरीजों के जांच व चिकित्सकीय परामर्श के बाद 125269 लोगों को उपचार हेतु दवाईयां वितरित की गई है.












