भिलाई। लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा मिशन जिन्दगी के तहत अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधाकारिक यात्रा के दौरान क्लब ने बंगाली समाज को शव फ्रीजर प्रदान करने के साथ नेहरू नगर गुरुद्वारे के अस्पताल को मेडिसिन बैंक की सौगात दी. क्लब ने हाईटेक अस्पताल में भी रीडिंग कार्नर प्रारंभ किया है. क्लब का यह स्थायी प्रोजेक्ट है जिसके तहत वे जरूरतमंद रोगियों की अलग अलग तरह की सेवा कर रहे हैं.












