भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा आयोजित विधिक जागरुकता रैली में भाग लिया. दुर्ग न्यायालय परिसर में एनसीसी कैडेट के द्वारा विद्यार्थियों ने समाज के कमजोर निशक्त लोगों में अपने अधिकारों के प्रति विधिक जागरुकता लाने के उद्धेश्य से यह रैली आयोजित की गई.












