बेमेतरा. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर बाढ़ एवं आपदा से बचाव संबंधी जिला आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा शुक्रवार सुबह कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला की उपस्थिति में अमोरा घाट पहुंचकर शिवनाथ नदी में बाढ़ मे घिरे लोगों के बचाव का मॉकड्रील किया गया. मॉकड्रील में नगर सेना के गोताखोरों को अतिवृष्टि बाढ़ के दौरान जान-माल के सुरक्षा के लिए दक्ष किया गया है. बाढ़ आपदा के दौरान होने वाली किसी भी परिस्थिति का सामना करने दल तैयार है.












