भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्महाविद्यालयीन जूडो (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रभारी शारीरिक शिक्षा संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव, विशिष्ट अतिथि वशिष्ठ नारायण मिश्रा एवं पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह मंचासीन थे.












