भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) कार्यक्रम के द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. जिन विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें अपना नाम शामिल कराने की प्रक्रिया के संबंध में महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह द्वारा जानकारी प्रदान की गई.












