भिलाई. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु एस.जे.फार्म धौराभाटा अहिवारा दुर्ग ले जाया गया। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का हिस्सा है. विभागाध्यक्ष डॉ.शिवानी शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी आर्गेनिक फार्मिग के बारे में पढ़ते तो है पर यह सैद्धांतिक ज्ञान होता है, व्यवहार में इसका प्रयोग किस प्रकार किया जाता है यह दिखाना इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है.












