भिलाई। संविधान से ही भारत है. हम सब संविधान के दायरे में रहकर ही श्रेष्ठ नागरिक बन सकते हैं. देश की संसद, राष्ट्रपति कोई भी संविधान से ऊपर नहीं. संविधान ही भारत को प्रजातांत्रिक बनाता है और हमारे प्रतिनिधियों पर ही देश के शासन और संचालन की जिम्मेदारी होती है. माना कि संविधान में अनेक संशोधन हुए हैं, पर यह एक बेहद जटिल प्रक्रिया है. यह संविधान की शुचिता को बनाए रखने में कारगर है.












