दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा स्नातक के पाठ्यक्रम में संकलित कथाकर प्रेमचंद की कहानी सवा सेर गेहूँ पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन महाविद्द्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन.सिंह के निर्देशन तथा विभागाद्यक्ष डॉ. अभिनेष सुराना के मार्गदर्शन में सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में किया गया. प्रेमचंद ने यह कहानी अपने समय के समाज को देखते हुए 1910 में लिखी थी पर आजादी के इतने वर्षों बाद भी शोषण की यह प्रक्रिया जारी है.












