दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस इकाई ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में नृत्य विधाओं में बहुत सुंदर प्रस्तुति दी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह के मार्गदर्शन में रासेयो इकाई के विद्यार्थियों ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया. प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विधाओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए, ताकि उनका व्यक्तित्व विकास हो सके.












