दुर्ग. शा.वि.या.ता. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में शाखा रेड क्रॉस सोसायटी तत्वाधान में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए स्नेह संपदा विद्यालय ले जाया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आरएन सिंह, यूथ रेडक्रास प्रभारी डाॅ. तरलोचन कौर संधू के मार्गदर्शन मेें एक दिवसीय भ्रमण का आयोजन किया गया. स्नेह संपदा विद्यालय में मानसिक रूप से कमजोर बच्चो तथा बुजुर्गो की देख भाल और उन सभी को शिक्षा दी जाती है.












