भिलाई। एमजे कालेज में विश्वविद्यालय खेलकूद के तहत सेक्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आज शुभाऱंभ हुआ. दो दिवसीय इस स्पर्धा में इस बार रिकार्ड 28 टीमों के सवा सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने शतरंज खेलकर किया.












