बेमेतरा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं सालसा बिलासपुर के निर्देशन में 26 नवंबर से 2 दिसम्बर तक संविधान सप्ताह उत्सव मनाया जा रहा है. अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर के मार्गदर्शन में प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स मनीष कुमार साहू, प्राची तिवारी, सोनिया सिंह द्वारा शासकीय उत्तर बुनियादी बेसिक स्कूल बेमेतरा में संविधान की जानकारी दी गई.












