भिलाई। देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एनएसएस नोडल अधिकारी संयुक्ता पाढ़ी के निर्देशन में महाविद्यालय प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिसर में स्थित छात्रावास के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई. प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा कि सरदार पटेल एक अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे जिन्होंने देश को एकजुट करने का कार्य किया. देश की अखंडता और एकता की दिशा में उनके योगदान के कारण ही उन्हें लौह पुरुष की संज्ञा दी गयी. हमें उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रयत्न करना चाहिए.












