भिलाई. स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय की छात्रा तुलना साहू ने एमएससी सूक्ष्मजीव विज्ञान में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया. सर्वाधिक अंक के आधार पर उसे हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्गीय श्रीमती रत्नमाला विनायक मेश्राम स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा. तुलना साहू की इस उपलब्धि पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई पी मिश्रा, कार्यकारिणी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुये स्वर्णिम भविष्य की कामना की.












