दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की फुटबाॅल (पुरूष) टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुई. टीम में कुल 20 खिलाड़ी, मैनेजर लक्ष्मेन्द्र कुलदीप एवं कोच रविकांत नायडु तथा टीम के कप्तान लोकेश निषाद बी.आई.टी मेसरा विश्वविद्यालय रांची रवाना हुए. टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था. कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.












