रायपुर. एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रमों का कोई खास असर नहीं पड़ा है. जानकारी होने के बावजूद लोग मौके पर चौका मार बैठते हैं और एचआईवी बटोर लाते हैं. बिना जांच किए मरीजों को एचआईवी संक्रमिक रक्त चढ़ाने के मामले भी छत्तीसगढ़ में सामने आते रहे हैं. फिलहाल राज्य में 30 हजार से अधिक एचआईवी संक्रमित हैं जिनमें से आधे एक्टिव केस हैं. एक दिसम्बर एड्स दिवस के उपलक्ष्य में पेश है रिपोर्ट.












