बिलासपुर. इस बार ठंड में हार्टअटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामले पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना हो गए हैं. डॉक्टरों का मानना है कि यह पोस्ट कोविड का असर हो सकता है. ऐसे केस में कुछ ही घंटे के भीतर मरीज की मृत्यु हो रही है, जिससे डॉक्टर हैरान हैं. पहले जहां 45 साल से ऊपर के लोगों में यह समस्या पाई जाती थी वहीं अब 35 साल के युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं. सिम्स के डॉक्टर लापरवाही को इन मौतों का कारण मान रहे हैं.












