भिलाई. एमजे कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने “फील परमार्थम फाउंडेशन” को चार नग ऑइल बेस्ड 13 फिन रूम हीटर एवं एक नग मेडिकल बेड का सहयोग प्रदान किया है. महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर की पहल पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे के नेतृत्व में इसे आज अंजाम तक पहुंचाया गया. इस अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के रासेयो समन्वयक डॉ आरपी अग्रवाल भी उपस्थित थे.












