भिलाई. एमजे स्कूल, न्यू आर्य नगर कोहका में शनिवार की शाम “मॉम एंड किड्स” को समर्पित रहा. हाल ही में मिस छत्तीसगढ़ चुनी गई भिलाई की बेटी यशस्विनी रेड्डी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में रूंगटा कालेज रायपुर की एचओडी बायोटेक डॉ सजल देव, श्रीमती नीलिमा नंदनवार एवं एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर उपस्थित थीं. इस धमाकेदार शो में 75 से अधिक माताओं ने अपने बच्चों के साथ फॉल विंटर की धुन पर रैम्प वॉक किया.












