भिलाई। एमजे समूह की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ. प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दो दिवसीय आयोजन महाविद्यालय प्रांगण एवं महाविद्यालय खेल परिसर न्यू आर्यनगर में संपन्न हुआ. समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर समापन समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. इस अवसर पर व्यक्तिगत एवं दलगत खेलों के विजेताओं को मेडिल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया.












