भिलाई. संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रूंगटा नॉलेज सिटी, भिलाई के तत्वावधान में इंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन सेल द्वारा प्रख्यातटेडएक्स वक्ता,एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट, मुंबई के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो समीश दलाल द्वारा एक विशेष सत्र आयोजित किया गया था. सत्र दो पारियों में आयोजित किया गया था, पहला उन छात्रों के लिए जो बिजनेस मैग्नेट बनने के इच्छुक थे और दूसरा उन शिक्षकों के लिए जो जनरेशन जेड कक्षा के माहौल में शिक्षण की नई पद्धतियों को लागू करने का प्रयास कर रहे थे.












